Breaking News

राजस्थान में 247 मंडियों में हड़ताल, गहलोत बोले- सरकार के आदेश से व्यापारी-ग्राहकों की परेशानी बढ़ी

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने मंडियों की हड़ताल का जिक्र करते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों पर यूजर चार्ज से आम लोगों को परेशानी हो रही है. इस संबंध में जारी आदेश का हवाला देकर उन्होंने सरकार को व्यापारियों से बातचीत का भी सुझाव दिया. साथ ही व्यापारियों को हो रहे नुकसान की भी बात कही. 
पूर्व सीएम का कहना है कि इस आदेश के दायरे में हर दिन काम आने वाले दाल, चावल, आटा, मैदा, सूजी, तिलहन, खाद्य तेल, नमक और ड्राय फ्रूट्स भी आएंगे. इससे खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ेंगे. साथ ही व्यापारियों और ग्राहक दोनों पर ही आर्थिक भार बढ़ेगा.

No comments