सावन का आखिरी सोमवार:काशी में 5 किमी लंबी कतार, कांवडिय़ों की भीड
सावन महीने का आज चौथा और आखिरी सोमवार है। पहले, दूसरे और तीसरे सोमवार की ही तरह देश के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ है। उत्तर के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भक्तों की 5 किमी लंबी लाइन है। बारिश और बाढ़ के बावजूद लोगों की भक्ति में कमी नहीं आई।
झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में भी हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। आखिरी सोमवार होने के चलते कांवडिय़ों की लाइन लगी है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे तक 35 हजार भक्त दर्शन कर चुके हैं। अभी भी हजारों लोग लाइन में हैं। यहां शाम को बाबा महाकाल का शाही सवारी निकलेगी।

No comments