Breaking News

चांदनी चौक पर 20 नहीं अब 200 रुपये की पार्किंग, 24 लाख का जुर्माना ठोका

राजधानी दिल्ली में पार्किंग ठेकेदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। निगम की कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए पार्किंग का ज्यादा शुल्क लेने का काम जारी है।
चांदनी चौक से लेकर लाजपत नगर के बाद हौजखास गांव की पार्किंग में भी 20 रुपये प्रति घंटे की पार्किंग से 200 रुपये तक मांगे जा रहे हैं। अगर, ग्राहक थोड़ी सी बहस करे तो मामला पहले 150, फिर 100 और फिर 50 रुपये घंटे तक आकर टिक जाता है
हाल ही में निगम ने पार्किंग का ज्यादा शुल्क वसूलने को लेकर एमसीडी ने कुछ पार्किंग ठेकेदारों पर 24 लाख तक का जुर्माना लगाया था।

No comments