Breaking News

अजमेर में ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पर बैरिकेट्स लगाकर रोका

अजमेर ऑटो रिक्शा यूनियन की ओर से शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। यूनियन से जुड़े सभी ऑटो ड्राइवर अग्निशमन विभाग के बाहर इक_ा हुए और रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और यहां विरोध किया गया। इस दौरान कई ऑटो चालको और पुलिस के बीच बहस भी हुई।
विरोध को देखते हुए पुलिस की ओर से बैरिकेट्स लगाकर एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई।  अजमेर ऑटो यूनियन के अध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि अजमेर में करीब 4 हजार से ज्यादा ऑटो ड्राइवर है। सभी ऑटो चालकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

No comments