पंजाब में एलपीजी टैंकर में ब्लास्ट, घर-दुकानें जलीं: हाईवे पर धरना-प्रदर्शन
पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात सब्जी से भरी पिकअप के टक्कर मारने से एलपीजी टैंकर फट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। गैस के रिसाव से आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 15 दुकानें और 4 घर जल गए।
एसपी मेजर सिंह ने कहा कि हादसा मंडियाला गांव के नजदीक हुआ। 3 से 4 लोगों की मौत की खबर है। करीब 30 लोग झुलस गए हैं।
हादसे के बाद से ही होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे बंद है। वहीं, मुआवजे और मामले की जांच को लेकर लोग धरने पर बैठ गए हैं।

No comments