Breaking News

जयपुर में 2 पहियों पर ई-रिक्शा को दौड़ाया, :पुलिस के पकडऩे पर बोला- फॉलोअर्स बढ़ाने थे


जयपुर में ई-रिक्शा से खतरनाक स्टंट कर लोगों की जान खतरे में डाला गया। आरोपी ई-रिक्शा चालक ने स्टंट के कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए थे। वीडियो में कहीं ड्राइवर रिक्शा को 2 पहियों पर दौड़ाता दिख रहा था, तो कहीं युवक को छत पर बिठाकर रिक्शा दौड़ा रहा था। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने ई-रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए स्टंट के वीडियो बनाता था और उन्हें अपलोड करता था। 



No comments