Breaking News

राजस्थान में 25 हजार सोलर दीदी का होगा चयन

राजस्थान में 25 हजार सोलर दीदी का चयन किया जाएगा। इनका चयन तीन वर्ष के लिए किया जा रहा है। इन सोलर दीदी का चयन 3 साल के लिए किया जाएगा। सरकार हर माह 2 हजार रुपए मानदेय देगी। जानकारी के अनुसार अभी तक प्रदेश में 90 प्रतिशत से ज्यादा सोलर दीदी का चयन किया जा चुका है।
सोलर दीदी के चयन में राजस्थान सरकार ने एक नियम बना रखा है। वह महिलाएं जो राजीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं, उनको ही सोलर दीदी की जिम्मेदारी दी जा रही है। अधिक सोलर दीदी की जरूरत होगी, तो इसका फैसला जिला कलेक्टर लेंगे।

No comments