Breaking News

रामलीला मैदान में विद्युत सब स्टेशन बनाने का मामला खटाई में

श्रीगंगानगर शहर के रामलीला मैदान और नई धानमंडी क्षेत्र में करीब एक दशक से बाधित बिजली सप्लाई की समस्या झेल रहे उपभोक्ताओं को अभी भी किसी तरह की राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। रामलीला मैदान में विद्युत सब स्टेशन बनाने को लेकर जिस तरह की शहर में चर्चाएं हैं, उससे हजारों लोगों को झटका लगता हुआ नजर आ रहा है।
सूत्रों के अनुसार नगर परिषद ने रामलीला मैदान में 33 केवी सब स्टेशन के लिए जगह देने के लिए हां  भर दी, मगर विद्युत निगम को मालिकाना हक देने से मना कर दिया।  वहीं विधायक जयदीप बिहाणी के समर्थकों का कहना है कि  यह एक मात्र ऐसा स्थल है, जहां विभिन्न आयोजन होते हैं।  यहां सब स्टेशन बनाने से इन आयोजनों पर असर पड़ेगा। नगर परिषद  ने इसके बदले में सुखाडिय़ा पार्क में सब स्टेशन बनाने के लिए भूमि देने का प्रस्ताव भी दिया है।

No comments