जोधपुर संभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई : 8 करोड़ की पकड़ी गई एमडीएमए ड्रग्स
फलोदी के लोहावट थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम की मदद से शिवपुरी में दिल्ली नम्बर की कार से 4.03 किलो एमडीएमए ड्रग्स जब्त करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत बाजार में 8 करोड़ रुपए आंकी गई है। एमडीएमए ड्रग्स जब्त करने संबंधी यह जोधपुर संभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
पुलिस अधीक्षक फलोदी कुंदन कंवरिया ने बताया कि दिल्ली नम्बर की कार में भारी मात्रा में एमडीएमए ड्रग्स की खेप लाई जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक फलोदी कुंदन कंवरिया ने बताया कि दिल्ली नम्बर की कार में भारी मात्रा में एमडीएमए ड्रग्स की खेप लाई जा रही थी।

No comments