Breaking News

राजस्थान में ही आयुर्वेद दवाओं की जांच, डीआरएल जांच में दवा की शुद्धता पर लगेगी मुहर

जोधपुर के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में राजस्थान की पहली उच्च गुणवत्ता की ड्रग टेस्टिंग लैबोरेट्री स्थापित हो गई है। लेबोरेट्री के लिए करीब 6.50 करोड़ रुपए के उपकरण व मशीन आई है। इससे समस्त प्रकार की आयुर्वेद दवाओं की टेस्टिंग और उनका विश्लेषण हो सकेगा। किसी आयुर्वेद दवाई अथवा किसी हर्बल तत्व जैसे तुलसी, गिलोय इत्यादि में कोई सक्रिय तत्व है और कितनी मात्रा में है, पता चल सकेगा। इससे जोधपुर से आयुर्वेदिक दवाइयों पर मुहर लग सकेगी।

No comments