Breaking News

राजस्थान कैडर में 4 नए आईएएस की नियुक्ति, सभी सामान्य वर्ग से; डोटासरा ने उठाए सवाल

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार 8 अगस्त को अन्य सेवाओं से चयनित 4 अधिकारियों को प्रोबेशन पर आईएएस में शामिल किया गया. सभी अधिकारी सामान्य वर्ग से आते हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं.
डोटासरा ने इस चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, एमबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से किसी अधिकारी का चयन नहीं होना, भाजपा सरकार की जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है.

No comments