जैसलमेर में मौन जुलूस निकाल कलेक्टर को दिया ज्ञापन
जैसलमेर शहर में गड़बड़ाई जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर विरोध करने पहुंचे लोगों के खिलाफ जलदाय विभाग व प्रशासन ने मामला दर्ज करवाने के बाद लोगों ने आज जैसलमेर बंद का आह्वान किया। इंदिरा कॉलोनी के बाशिंदों ने शहर कुछ लोगों के साथ मिलकर गड़ीसर लेक से लेकर कलेक्टर ऑफिस तक मौन जुलूस निकाला। इस दौरान कुछ एक दुकानों को छोड़कर बाजार खुला रहा। कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया और जलदाय विभाग के जेईएन द्वारा दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की।

No comments