Breaking News

राजस्थान में पशुपालन विभाग को मिली 5778 पशु परिचरों की सौगात

राजस्थान के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशु परिचर भर्ती परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के युवाओं को रोजगार देने के संकल्प के तहत पशुपालन विभाग में 5778 पशु परिचरों का चयन किया गया है। जल्द ही इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे, जो प्रदेश के पशुपालन क्षेत्र को नई ताकत प्रदान करेंगे।

No comments