राखी पर बहन को गिफ्ट देने के लिए बने लुटेरे
जयपुर के सदर थाना पुलिस ने राखी पर बहन से मिलने आये एक युवक के साथ लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार युवकों ने बताया कि राखी पर वह अपनी बहनों को गिफ्ट देना चाहते थे इस के लिए उन्होंने लूट करना का प्लान बनाया और वारदात को अंजाम दिया। तीनों युवकों ने जोधपुर से आए युवक का पहले अपहरण किया फिर उस के पैसे लूट कर उसे सुनसान जगह पर छोड़ कर भाग गए।

No comments