Breaking News

आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी की है। बताया गया कि एक अस्पताल निर्माण परियोजना में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है।
वहीं, ईडी की टीम अभी सौरभ भारद्वाज के घर पर जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की हकीकत सामने आएगी। इस मामले में भाजपा नेता विस अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पिछले साल शिकायत दी थी।

No comments