Breaking News

भीलवाड़ा में दूसरे दिन भी आईटी की कार्रवाई जारी:जयपुर-दिल्ली से आईं टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

राजनीतिक पार्टियों को डोनेशन के मामले में इनकम टैक्स की टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी भीलवाड़ा में कार्रवाई को अंजाम दिया है। आईटी की टीम आज कोतवाली थाना क्षेत्र के गुर्जर मोहल्ले में सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची।
करीब 5 गाडिय़ों में जयपुर और दिल्ली से टीम के मेंबर पहुंचे हैं और यहां रहने वाले एक व्यक्ति महेश के घर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
सामने आया है कि महेश भी एकाउंट्स और टैक्स से जुड़ी सर्विस प्रोवाइड करवाता था। साथ ही इसकी भूमिका मीडियेटर के रूप में मानी जा रही है। 

No comments