Breaking News

चंडी मंदिर में पुजारियों और कर्मचारियों के लिए लागू हुआ नया ड्रेस कोड

हरिद्वार के चंडी मंदिर में अब श्रद्धालुओं की पूजा-पाठ कराने वाले पुजारियों, मंदिर में सेवारत कर्मचारियों और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड लागू किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने यह फैसला लिया है, ताकि किसी भी प्रकार का दुव्र्यवहार करने वाले कर्मचारी की आसानी से पहचान की जा सके। सभी कर्मियों को बाकायदा पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा।

No comments