झुंझुनूं में महिलाओं को फ्री मिलेगा चालक प्रशिक्षण
झुंझुनूं जिले में अब महिलाओं को फ्री में चार पहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी शुरुआत बुधवार से हो गई है।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मरू उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत इसकी शुरुआत की गई है। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रशिक्षण समूह को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है, ताकि वे परिवहन साधनों के संचालन में भी बराबरी से भागीदारी निभा सकें।

No comments