रक्षाबंधन पर्व को लेकर सजे बाजार:खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़
सीकर में रक्षा बंधन के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छाई हुई है। तबेला बाजार, जाट बाजार, घंटाघर से सूरजपोल गेट, सुभाष चौक और फतेहपुरी गेट क्षेत्र में 200 से ज्यादा राखियों की दुकानें सज गई हैं। महिलाएं और बच्चे रंग-बिरंगी राखियों की खरीदारी के लिए उत्साह के साथ दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
दुकानदारों ने बताया- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रेशम या सूती धागे की राखी सबसे उत्तम मानी जाती है। ओम, स्वास्तिक, रुद्राक्ष या शुभ रत्नों से सजी राखी सकारात्मक ऊर्जा देती है।
दुकानदारों ने बताया- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रेशम या सूती धागे की राखी सबसे उत्तम मानी जाती है। ओम, स्वास्तिक, रुद्राक्ष या शुभ रत्नों से सजी राखी सकारात्मक ऊर्जा देती है।
No comments