Breaking News

मारवाड़ी युवा मंच ने किया वाटरकूलर का लोकार्पण

मारवाड़ी युवा मंच, श्रीगंगानगर ने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में अमृतधारा प्रकल्प के तहत 30वें वाटर कूलर का लोकार्पण किया। सचिव शिव सिंगल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच ने बीरबल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप 300 लीटर क्षमता का वाटर कूलर स्थापित करवाया। समाजसेवी सुरेंद्र कांसल की स्मृति में भामाशाह राजरानी व उनके पुत्र-पुत्रवधू रमन कांसल-किमी कांसल के सहयोग से यह वाटरकूलर स्थापित किया गया है। इसकी देखरेख पीएनबी करेगा।

No comments