Breaking News

युवक ने थाने में रील बनाई,फिर कान पकड़कर माफी मांगी

भीलवाड़ा में थाने में रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर रील को शेयर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार तो बोला- मुझसे गलती हो गई, अब ऐसा कभी नहीं करूंगा। युवक ने कान पकड़कर माफी भी मांगी। 
थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि रील बनाने वाला युवक काछोला इलाके के बीलिया रलायता निवासी कन्हैयालाल है। युवक कुछ दिन पहले थाने में आया था और निकलते हुए भीलवाड़ा की एक गैंग के इशारे को रील में किया और इस रील को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

No comments