स्कूल में शिक्षकों की कमी से छात्रों में आक्रोश:स्कूल के गेट पर ताला जड़ा
प्रतापगढ़ में अरनोद उपखंड क्षेत्र के कोदीनेरा विद्यालय में आज गुरुवार को छात्रों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। लंबे समय से अध्यापकों की कमी झेल रहे छात्रों ने सुबह 9 बजे विद्यालय गेट पर ताला जड़ दिया और शिक्षकों को अंदर ही बंद कर दिया। इसके बाद छात्र मुख्य सड़क पर उतर आए और नौगांवा–भावगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की।
छात्रों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।
छात्रों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।

No comments