Breaking News

घर से भागे बच्चे, साइकिल बेचकर जुटाए टिकट के पैसे

जयपुर से 14 अगस्त को लापता हुए तीन स्कूल स्टूडेंट 8 दिन बाद घर लौट आए हैं। बच्चों के खुलासे से पुलिस-परिवार हैरान है। भागने के बाद बच्चे अपने घरवालों की ही जासूसी कर रहे थे। दोस्त से चैटिंग के जरिए पूछ रहे थे- पता लगाओ मम्मी-पापा हमें कहां-कहां ढूंढ रहे हैं। बच्चों ने अपना मोबाइल भी एयरप्लेन मोड पर डाल दिया था।
मोहित सिंह, नितिन सिंह और अरमान घर से स्कूल जाने का कहकर निकले थे। तीनों फिल्मी स्टाइल में लेटर छोड़ा था। उसमें लिखा था- 5 साल बाद आएंगे।
फिर ड्रैस बदलकर गांधी नगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठ गए थे। टिकट के पैसों के लिए अरमान ने अपनी साइकिल 400 रुपए में बेच दी थी। एक ऑनलाइन ऐप से लोन भी लिया।

No comments