चलती बस में ड्राइवर को पड़ा मिर्गी का दौरा, कई गाडिय़ों को मारी टक्कर
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में विकास मार्ग पर आज सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां देवी बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क किनारे ऑटो खड़ा करके सवारी का इंतजार कर रहे ड्राइवर की मौत हो गई।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, देवी बस विकास मार्ग से झील खुरंजा जा रही थी। पुलिस को पता चला है कि बस चालक को मिर्गी अटैक आया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ। आठ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। जो कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं वह विकास मार्ग पर सड़क किनारे फ्री समानांतर पार्किंग में खड़ी हुई थी।

No comments