Breaking News

पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद, ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक निकाल रहे थे साइकिल यात्रा

समाजवादी पार्टी की वोट चोरी के विरोध में लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा को पुलिस ने बीच में रोक दिया। सपा कार्यकर्ताओं को उनके घर और पार्टी कार्यालय में नजरबंद किया।
साइकिल यात्रा कर दिल्ली की ओर जा रहे कुछ कार्यकर्ताओं को महामाया फ्लाइओवर पर रोका। कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक हुई। पुलिस ने सभी को बस से पुलिस लाइन भेज दिया। सेक्टर-53 स्थित सपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को यात्रा से पहले ही पुलिस ने नजरबंद किया।

No comments