Breaking News

रामदेवरा मेला: कंठी माला की दुकान में लगी आग, 2 दुकानों का सामान जला

रामदेवरा मेला मैदान में आज मंगलवार को एक दुकानदार के लिए चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कंठी माला की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना मेला मैदान में पुलिया नंबर-2 के पास रोटी गली में स्थित मनोज व्यास और कैलाश चौधरी की दुकान में हुई।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत दमकल विभाग की टीम पहुंची। दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों की संयुक्त कोशिशों से आग पर काबू पाया गया। 

No comments