कोटा-बूंदी-सवाईमाधोपुर में बाढ़ के हालात, सेना बुलाई:खतरे के निशान से ऊपर बह रही चंबल
राजस्थान में भारी बरसात का दौर फिर से शुरू हो गया है। कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। कई गांव टापू बन गए हैं। जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
टोंक के देवली में बरसात के चलते जयपुर-कोटा हाईवे पर पानी भर गया। कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। कराडिय़ा टोल प्लाजा पर बैरिकेट लगाए गए हैं। धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर पहुंच गया है।
प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ सेना की मदद ली गई। जयपुर में शनिवार सुबह तेज बारिश हुई।

No comments