Breaking News

कपूरथला में 48 घंटे में तीसरा बांध टूटा; बाढ़ की चपेट में 30 गांव

सावन के बाद भादों में हुई भारी वर्षा के कारण शहरों के साथ-साथ हाईवे पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित रहा। पहाड़ों में हो रही वर्षा के कारण पौंग बांध का जलस्तर वीरवार को 1377.19 फीट तक पहुंच गया। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास दरिया खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, फाजिल्का व फिरोजपुर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कपूरथला में 48 घंटे के भीतर तीसरा अस्थायी बांध टूटने से लगभग 30 से ज्यादा गांव पानी से घिर गए हैं। यहां से लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं।

No comments