Breaking News

एनडीएी संसदीय दल की बैठक में पहुंचे पीएम मोदी:उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार राधाकृष्णन को सम्मानित किया

दिल्ली में पार्लियामेंट्री लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। पीएम मोदी भी बैठक में शामिल हुए। मोदी ने बैठक में महाराष्ट्र के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी और सम्मानित किया।
पीएम मोदी बैठक को संबोधित किया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी ने विपक्ष समेत सभी दलों से सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद पर सर्वसम्मति से चुनने की अपील की है। 
राधाकृष्णन कल 20 अगस्त को सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

No comments