दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर रोक
रेलवे ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एरिया के लिए पार्सल बुकिंग पर चार दिनों के लिए अस्थाई रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध जोधपुर सहित सभी रेल मंडलों और क्षेत्रीय जोन से चलने वाली उन सभी ट्रेनों पर लागू होगा, जो लोडिंग या अनलोडिंग के लिए दिल्ली क्षेत्र में रुकती हैं।
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे ने जारी आदेशों में कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एरिया में 12 से 15 अगस्त तक 4 दिन के लिए अस्थाई रोक लगाई गई है।

No comments