Breaking News

मैना सुन्दरी और श्रीपाल राजा के जीवन का नाटकीय रूपान्तरण प्रस्तुत

श्रीगंगानगर में पर्युषण महापर्व के अंतर्गत मंगलवार रात को बीरबल चौक के नजदीक स्थित जैन भवन में जैन सभा के तत्वावधान में मैना सुन्दरी और श्रीपाल राजा के जीवन का नाटकीय रूपान्तरण प्रस्तुत किया गया। इस नाटिका ने जीवन में कर्मों के प्रभाव का संदेश दिया। मैना सुन्दरी की भूमिका में कीर्ति जैन और अन्य सहभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रावकों को भावुक कर दिया। 
खाचरोद-उज्जैन के अर्पित छाजेड़ एवं पचपदरा-सूरत के कुणाल जैन के निर्देशन में इस नाटिका में पति-पत्नी अभय चौपड़ा-गरिमा चोपड़ा ने भी प्रस्तुति दी।

No comments