पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय सुरक्षा कवच 'सुदर्शन चक्र' का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र के नाम अपना लगातार 12वां संबोधन दिया। पीएम मोदी ने 103 मिनट लंबा संबोधन देश के नाम दिया। बता दें पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से सबसे अधिक बार तिरंगा फहराने वाले तीसरे प्रधानमंत्री हैं।
पीएम मोदी ने कहा, देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करने जा रहा है। ये सुदर्शन चक्र पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो दुश्मन के हमले को ध्वस्त तो करेगा ही लेकिन साथ ही कई गुना ज्यादा दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा। हम सुदर्शन चक्र मिशन को अगले दस साल में प्रखरता से आगे बढ़ाएंगे. इसके तहत 2035 तक देश के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को इस राष्ट्रीय सुरक्षा कवच से कवर किया जाएगा। इस सुरक्षा का कवच लगातार विस्तार होता जाएगा।

No comments