Breaking News

राजस्थान में कृत्रिम बारिश की फिर होगी कोशिश - 10 हजार फीट तक बादलों के बीच उड़ेगा ड्रोन

राजस्थान में पिछले कुछ समय से ड्रोन की मदद से कृत्रिम बारिश करवाने के प्रयास हो रहे हैं. देश में यह पहली तरह का प्रयोग है जिसमें क्लाउड सीडिंग कर बारिश करवाने का प्रयास किया जा रहा है. इस प्रयोग में जमवारामगढ़ स्थित रामगढ़ बांध में कृत्रिम बारिश की कोशिश की जा रही है. इसके लिए अब रामगढ़ बांध में कृत्रिम बारिश करवाने वाली विदेशी कंपनी को 10 हजार फीट तक ड्रोन उड़ाने की अनुमति मिल गई है. देश के पहले ड्रोन बेस्ड क्लाउड सीडिंग प्रोजेक्ट को डीजीसीए ने 10 हजार फीट तक ड्रोन उड़ाने की अनुमति दी है. 

No comments