Breaking News

बीकानेर में पारा 38 डिग्री तक पहुंचा

बीकानेर में तापमान का ग्राफ एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। आज शुक्रवार को बीकानेर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है, जो पिछले दिनों की तुलना में ज्यादा होगा।
वहीं रक्षाबंधन तक बीकानेर में तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू सकता है। मौसम विभाग ने भी बीकानेर में बारिश की कोई उम्मीद नहीं जताई है। हालांकि 15 अगस्त के बाद बारिश की संभावना है।

No comments