अजमेर के गणेश मंदिर में चोरी:दान पात्र के ताले तोड़कर नगदी चुराकर ले गए
श्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार- तेजपाल नाथ ने शिकायत में बताया कि वह गढ़ी माता गणेश मंदिर में पुजारी है। सुबह 5 बजे मंदिर में पूजा करने गया, तब देखा कि मंदिर के गेट के ताले टूटे हुए थे। पुजारी ने पुलिस को बताया कि अंदर जाकर देखा तो दान पात्र टूटा हुआ था, जिसमें से भक्तों की ओर से चढ़ाई गई नगदी चोरी थी।

No comments