राजस्थान में नया वेदर सिस्टम एक्टिव, 22, 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने भी 24 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो आज प्रदेश के 28 जिलों में बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो बांसवाड़ा, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।
वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन गुजरात के नालिया, वल्लभ विद्यानगर, मध्य प्रदेश के बैतुल, मंडला होते हुए ओडिशा, बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। ऐसे में राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में अगले तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

No comments