Breaking News

सब्जियों के दामों में लगा महंगाई का तड़का

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में बारिश का सीजन शुरू होते ही हरी सब्जियों में इन दिनों जबर्दस्त महंगाई का तड़का लगा हुआ है। जो हरी सब्जी पांच-सात दिन पहले 20-30 रुपए किलो थोक मंडी में बिक रही थी। वे अब बढ़कर 70 से 75 रुपए प्रति कि लो तक बिक रही है। आज मंडी में जी-4 मिर्च 70 रुपए किलो तक बिकी तो शिमला मिर्च भी 75 रुपए प्रति किलो तक बिकी। वहीं टमाटर, भिंडी, टिंडा, खीरा और गवार फली के दाम भी ऊपर चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ का कहना है कि बारिश की वजह से हरी सब्जियों की कमी आ जाती है। 

No comments