Breaking News

इटली में नौकरी लगाने का झांसा देकर रुपए ऐंठे

इटली की होटल में जॉब लगाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। दो लाख रुपए मंथली सैलरी मिलने के लालच में युवक को फांसा गया। शातिर जालसाज वीजा के नाम पर युवक से रुपए ऐंठते रहे। करणी विहार थाने में पीडि़त युवक ने मामला दर्ज कराया है।
विशाल राव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जयपुर में जॉब करने के दौरान पांच्यावाला बस स्टेंड पर उसकी मुलाकात विजेंद्र सिंह से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी विजेंद्र सिंह ने खुद की इटली में अच्छी जान-पहचान होना बताया। 

No comments