रावतसर में बदमाशों द्वारा दंपति की गाड़ी पर हमला, लाल मिर्च पाउडर झोंककर 4 लाख रुपए लूटे
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना इलाके में सफेद रंग की थार गाड़ी में सवार चार-पांच बदमाशों ने शनिवार रात को एक कार में जा रहे दंपति पर हमला कर दिया। दंपति की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंकर बदमाश चार लाख रूपए लेकर फरार हो गए। बैग में दुकान के हिसाब- किताब के कागजात तथा एक मोबाइल फोन भी था। बदमाशों द्वारा लूट गया बैग घटना स्थल से लगभग 50 किमी दूर गांव माइला के नजदीक सड़क किनारे फेंका मिला। उसमें रुपए और मोबाइल फोन नहीं था। दुकान के हिसाब-किताब के कागजात मिल गए। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए खूब भागदौड़ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चक 4-5 एनडब्ल्यूडी निवासी रायसिंह सुथार की रावतसर में रामपुरा रोड पर विश्वकर्मा आयरन स्टोर के नाम से दुकान है। पुलिस को रिपोर्ट देते हुए रायसिंह ने बताया कि उन्होंने उसकी कार की ड्राइवर साइड वाली खिड़की और आगे की विंड स्क्रीन को डंडों से तोड़ दिया।

No comments