Breaking News

पाकिस्तानी कलाकारों की वजह से एक और पंजाबी फिल्म अटकी - सेंसर बोर्ड से नहीं मिला सर्टिफिकेट

पंजाबी सिनेमा को एक और झटका लगा है। सुपरहिट फिल्म 'चल मेरा पुत्तÓ के चौथे सीजन को अभी तक भारत में रिलीज की मंजूरी नहीं मिल पाई है। फिल्म में प्रमुख भूमिका लोकप्रिय गायक और अभिनेता अमरिंदर गिल निभा रहे हैं। मगर, इस फिल्म में कुछ पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी इसकी रिलीज में बाधा बनी हुई है।
हालांकि, आयोजकों की तरफ से फिल्म के रिलीज की तारीख 1 अगस्त निर्धारित की गई है। मगर, सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं मिला तो साफ है कि इसे विदेशों में तो रिलीज किया जाएगा, लेकिन दर्शक इसे भारत में नहीं देख पाएंगे।

No comments