श्रीकरणपुर कस्बे की नगरपालिका की ओर से पीएमश्री महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में बच्चों को स्वच्छता का संदेश देते हुए जागरूक किया गया। अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि 'सफाई अपनाओ बीमारी भगाओÓ अभियान के तहत विद्यालय मे स्वच्छता की जानकारी दी गई। साथ ही पालिका की ओर से निबंध, रंगोली,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। विद्यालय के बच्चों को हाथ धोने का सही तरीका भी बताया गया।
No comments