Breaking News

अकाउंटेंसी में 26 नंबर आए तो शिकायत लेकर हाईकोर्ट पहुंची छात्रा, सीबीएसई को नोटिस जारी

हाईकोर्ट में वाणिज्य संकाय की 12वीं कक्षा की एक छात्रा की उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ की शिकायत पहुंची। कोर्ट ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  के दिल्ली स्थित मुख्यालय और अजमेर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। साथ ही, बोर्ड को पाबंद किया कि उत्तर पुस्तिका से जुड़ा रिकॉर्ड नष्ट नहीं किया जाए, उसे सुरक्षित रखा जाए।
न्यायाधीश अनूप कुमार ढंड ने कोटा निवासी इफराह शेख की याचिका पर यह आदेश दिया। याचिकाकर्ता ने इस विषय का पुनर्मूल्यांकन कराया, जिसमें सामने आया कि उत्तर पुस्तिका के कवर पेज पर ही उसकी लिखावट थी बाकी पेजों पर लिखावट किसी अन्य की लग रही थी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा कि उत्तर पुस्तिका के अंदर के पेज बदल दिए जाने के कारण कम अंक आए।

No comments