Breaking News

एनएच-911 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 200 भेड़ों को कुचला

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. राजमार्ग के घड़साना स्थित लेघा पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा कर रहे करीब 200 भेड़-बकरियों को कुचल दिया.
इस हादसे में 150 भेड़ें सड़क पर तड़प-तड़प कर मर गईं. हादसे में एक भेड़पालक सोहन लाल की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. इसके बाद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी.

No comments