यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई लेवल मीटिंग
कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार की सबसे बड़ी बैठक होने जा रही है. यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह कांवड़ यात्रा पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इस बैठक में यूपी पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण भी मौजूद रहेंगे. इतना ही नहीं बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के अधिकारी भी शामिल होंगे. मेरठ कमिश्नर कार्यालय में होने वाली इस बैठक में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की योजना बनाई जाएगी.

No comments