भूकंप से हिला रोहतक, रिक्टर स्केल पर 3.3 रही तीव्रता
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 जुलाई को 12:46 बजे हरियाणा के रोहतक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र रोहतक में 28.88 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.76 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था और इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।

No comments