Breaking News

फीस के लिए बच्चों को बंधक बनाकर टॉर्चर कर रहा स्कूल प्रशासन, अभिभावकों का हंगामा

जयपुर के विद्याश्रम स्कूल में अभिभावकों की भीड़ जमा हुई, जो कोर्ट के आदेशानुसार अपने बच्चों की फीस जमा कराने पहुंचे थे. हालांकि, इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन बच्चों को टॉर्चर कर रहा है और 70-80 बच्चों को बंधक बनाने का भी आरोप लगाया. इसके अलावा, स्कूल प्रशासन पर बच्चों को लंच नहीं करने देने का भी आरोप लगाया गया है. अभिभावकों का यह भी आरोप है कि स्कूल प्रशासन कोर्ट के आदेशों की अवेहलना कर रहा है. स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है.

No comments