Breaking News

गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे को जोडऩे के लिए बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे

गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे को जोडऩे के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन क्रय का काम जल्द शुरू होगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।
एक्सप्रेसवे के संरेखण में आने वाली जमीन के दोनों ओर पिलर लगाए जा रहे हैं। जमीन के खसरों का मिलान एवं किसानों का मालिकाना हक तय करने के बाद उनसे सहमति के आधार पर जमीन क्रय कर मुआवजा वितरण होगा।

No comments