Breaking News

बीकानेर में दो वाहनों में आमने-सामने टक्कर: कार-पिकअप की टक्कर में तीन घायल

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में देर रात करीब 12 बजे फिर सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन जने घायल हो गए। कार में सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आई है, जबकि पिकअप सवार को भी चोट लगी है।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार रेलवे फाटक से दो किलोमीटर आगे स्विफ्ट कार व पिकअप आमने सामने टकरा गए। कार में तीन युवक सवार थे, जिसमें दो के गंभीर चोट आई है। इनमें राजेश और महेंद्र जाट घायल हुए।
पिकअप सवार बाना निवासी अमरचंद घायल हुआ। जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। टक्कर में पिकअप पलट गई व कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। 

No comments