नमकीन गोदाम में लगी भीषण आग:लाखों रुपए का नुकसान
प्रतापगढ़ शहर के धरियावद रोड स्थित जवाहर नमकीन एंड स्वीट्स के बड़े गोदाम में आाज बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही नगर परिषद की दो दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। जैसे ही आग की लपटें उठीं, आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची और बड़ी संख्या में जमा हुई भीड़ को दूर हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

No comments