Breaking News

पत्नी ने कहा- आईफोन चाहिए, तो पति बन गया लुटेरा

तीन दिन पहले जयपुर की पॉश कॉलोनी जवाहर नगर में एक बुजुर्ग महिला घर के पोर्च में कपड़े सुखा रही होती है। दोपहर का वक्त था। कपड़े सुखाने के दौरान एक युवक मकान में घुसता है और महिला के गले से सोने की चेन लूट कर फरार हो जाता है। जयपुर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के अगले ही दिन लुटेरे को गिरफ्तार कर लेती है। आरोपी से हुई पूछताछ में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। 
 गिरफ्तार आरोपी तरुण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी आईफोन लेने की जिद कर रही है। उसे आईफोन दिलाने के लिए वह लुटेरा बन गया। पिछले 15 दिन में चार अलग-अलग जगह उसने चेन स्नैचिंग की वारदातें की।

No comments